फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल के जुलूस में जमकर उड़े गुलाल

विज्ञापन
बुढ़वा मंगल
विज्ञापन

विज्ञापन
देव स्थान प्रबंध समिति दिलदारनगर गांव की ओर से ऐतिहासिक बुढ़वा मंगल का जुलूस दिलदारनगर गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर से जोशखरोश के साथ मंगलवार को निकाला गया। जुलूस में शामिल हाथी, घोड़े और ऊंट एक तरफ जहां जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं, हनुमान जी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। हर कोई अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

दिलदारनगर गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर सुबह 7 बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। 10 बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद 11 बजे जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में आगे घोड़ा, हाथी, हनुमान जी की झांकी उसके पीछे ऊंट चल रहे थे। शामिल लोग महावीरी झंडा लहराते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल युवा ढोल-नगाड़ा, बैंडबाजा और डीजे की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। उनके द्वारा बीच-बीच में जोगीरा सा रा-रा रा बोले जाने से वातावरण पूरी तरह से होलीमय बना रहा। जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे उसमें भीड़ में भी इजाफा होता रहा। जुलूस दिलदारनगर गांव होते हुए बिंदपुरवा, दिलदारनगर थाना, बाजार, यूनियन बैंक, रामलीला मैदान, सरैला चट्टी, रेलवे क्रासिंग, दुर्गा मंदिर होते हुए देर शाम मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के बीच से गुजरने वाले लोगों पर जुलूस में शामिल युवा अबीर-गुलाल की बौछार करते रहे। बीच-बीच में कई जगह घुड़दौड़ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव प्रबंध समिति के अध्यक्ष भिक्खी राम, प्रभु यादव, आनंद मोहन उर्फ झुम्मक यादव, सुरेश कुशवाहा, गामा सिंह, दीनानाथ शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, उर्मिलेश पांडेय, रणजीत यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह, पूर्व मंत्री के पुत्र रितेश सिंह, अनुग्रह उर्फ राहुल जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप जायसवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार त्रिपाठी, गहमर, नगसर, सुहवल और जमानिया के थानाध्यक्षों के साथ पीएसी तथा आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें