फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि कर छात्रों का शोषण कर रहा कालेज प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। फीस वृद्धि समेत अनेक मांगों को लेकर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने बुधवार को भी आस्तीन चढ़ाए रखी। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग करते हुए कहा कि फीस वृद्धि न की जाए।
विज्ञापन

धरना सभा में छात्रनेता दिनेश कुमार राय ने कहा कि कालेज प्रशासन फीस वृद्धि कर जहां छात्रों का शोषण कर रहा है। वहीं इससे गरीब छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। महाविद्यालय छात्रावास की साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द से जल्द फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो छात्र चुप बैठने वाले नहीं हैं। आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। मांग पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने छात्रों से अपने हक के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस अवसर पर जिला अभिभावक संघ ने शुल्क वृद्धि के विरोध में आयोजित छात्रों के धरना को समर्थन दिया। संघ के संरक्षक मारूति राय मौके पर उपस्थित थे। धरना सभा में पुष्पेंद्र उपाध्याय, राहुल राय, अंजनी राय, कन्हैया चौरसिया, भोला गुप्ता, नितीश यादव, अरविंद यादव, बंटी राय, इफ्तेखार खां, राजेश राय तथा बिट्टू राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें