फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुणे सुपौल एक्सप्रेस के एसी कोच से 15 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। पुणे सुपौल एक्सप्रेस में खराब की खेप मौजूद होने की सूचना पर आरपीएफ ने मंगलवार की रात दिलदार नगर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जांच की। इस दौरान ट्रेन के एसी कोच के शौचालय से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

ट्रेन में और भी शराब मौजूद होने का इनपुट मिलने पर कंट्रोल यम दानापुर को सूचना दी गई। दिलदारनगर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 11401 पुणे सुपौल एक्सप्रेस से शराब की खेप बिहार जा रही है। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और रात 12:15 से 12:29 बजे तक ट्रेन को रोक कर जांच की गई।
इस दौरान कोच संख्या बी-टू के शौचालय से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जीआरपी को शराब सुपुर्द कर दी गई। पूरी शराब नहीं उतारी जा सकी, जिसकी सूचना दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें