फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। ‘आधी रोटी खाएंगे, मतदान करने जाएंगे’ का नारा लगाते हुए और हाथों में तख्तियां लेकर विकासखंड सदर के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा के बच्चों, अध्यापक तथा समाजसेवियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में समग्र विकास इंडिया के प्रवक्ता गुल्लू सिंह यादव ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वह जाति, धर्म से ऊपर उठकर स्वच्छ छवि तथा विकास में अपने साथ रहने वाले प्रत्याशियों का ही चयन करें। 19 मई को गाजीपुर लोकसभा के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को सफल बनाएं। इस बार के चुनाव में सभी मतदाता भ्रष्ट तथा आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों का अवश्य सफाया करें। प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने कहा कि पहली अप्रैल से आप लोग अपने बच्चों को शिक्षित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूलों में नामांकन अवश्य कराएं। शिक्षित बच्चे ही मजबूत लोकतंत्र तथा राष्ट्र की धरोहर हैं। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका संगीता दूबे, मनोरमा कुशवाहा, राजेश सिंह यादव, अशोक यादव, रामजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें