फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा आज करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली, हाईड्रेंट प्रणाली, प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस प्रणाली आदि के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसे लेकर स्टेशन पर साज सज्जा के साथ ही मंच निर्माण का काम जोर-शोर से किया जा रहा था। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा छह मार्च, बुधवार को दिन में 12 बजे यहीं से मऊ जंक्शन स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल के लोकार्पण के साथ ही वाराणसी सिटी-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद हरिनारायन राजभर भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के क्षेत्र में जनपद में विकास की बयार बह रही है। इसी क्रम में स्थानीय सांसद तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बुधवार को यहां से कुछ कार्यों का लोकार्पण करेंगे तो कुछ कार्यों का शिलान्यास भी। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर निर्भया फंड के अंतर्गत सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली, कोचों में पानी भरने के लिए 650 मीटर लंबी हाईड्रेंट प्रणाली, प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस प्रणाली एवं मऊ जंक्शन स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में आरपीएफ बैरक, मैकेनाइज्ड लांड्री, लिफ्ट एवं प्लेटफार्म संख्या दो-तीन की सतह में सुधार के कार्य आदि का शिलान्यास तथा वाराणसी सिटी- दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ भी सिटी रेलवे स्टेशन पर करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए रेलवे के आला अधिकारियों ने आकर मंगलवार को जायजा लिया। खामियों को दूर करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें