फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर बच्चों ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। रिवरडेल ग्लोबल स्कूल जयनगर कुंडेसर का वार्षिकोत्सव शनिवार की रात आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए गणेश वंदना, बादल पे पांव है गीत पर नृत्य, अंग्रेजी नाटक का रूपांतरण इतने मनोरम ढंग से प्रस्तुत किया कि दर्शक तालियां बजाने को विवश हो गए। जबकि आई एम ए बार्बी गर्ल एवं आकर्षक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों की खूब वाहवाही लूटी। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रस्तुति को भी लोगों ने खूब सराहा। इससे पूर्व वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह एवं दिल्ली के सेवानिवृत्त पुलिस कमिश्नर विरेंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के पास पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह, कर्तव्यनिष्ठा एवं लगनशीलता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक बृजेश नारायण सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हर किसी में कला एवं प्रतिभा छिपी हुई होती है, बस उसे निखारने की जरूरत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य मेघा माल्या ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें