देवकली(गाजीपुर)। सनराइज पब्लिक स्कूल चितौरा का 13वां वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भक्ति गीत, देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
इसके साथ ही प्रहसन, नाटक की शानदार प्रस्तुति कर लोगों को सोचने को विवश कर दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हनुमान सिंह इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अवधनारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर एवं संस्थापक श्रीपति यादव के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। इसके बिना मानव पशु तुल्य होता है। विकास के सारे दरवाजे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गजाधर प्रसाद शर्मा गंगेश ने कहा कि स्कूल निरंतर प्रगति के पथ की ओर अग्रसर है। प्रबंधक चंद्रबली यादव ने विद्यालय प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों से सहयोग एवं सुझाव मांगा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं में आंचल, अर्चना, प्रांजल वंदना, निधि, रचना, भावना, श्रेया, खुशबू, रितिका, साक्षी, सार्थक, रत्नेश, नवीन, शुभम, रितेश, ओमकार, आशीष, अनुराग आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीबी यादव, विक्रमा यादव, रामराज यादव, महेंद्र शर्मा, राजेश कुशवाहा, तारा कुशवाहा, संगीता वर्मा, प्रेमबाला, मो. अफसर, ठाकुर प्रसाद, अजय कुमार, अजीत राम, रामानंद, चंद्रशेखर, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डाइरेक्टर कुबेर यादव एवं संचालन रामाधार राम ने किया।