फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय अध्यक्ष और अमित सचिव निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी के गठन के लिए द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को बुद्वमं शरणं इंटर कॉलेज छावनी लाइन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विजय कुमार यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके अलावा अमित कुमार सचिव, विकास यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष प्रियदर्शी कोषाध्यक्ष तथा सुनील सिंह कुशवाहा निर्विरोध ऑडिटर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अगर कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करें तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को गतिशील बनाने की बात कही। चुनाव को संपन्न कराने के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरिया के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार विश्वास को चुनाव अधिकारी तथा नरेंद्र कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दीपेंद्र श्रीवास्तव, सुभाष सिंह ओमप्रकाश यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समर रिजवी, विजयशंकर वर्मा, श्रीप्रकाश द्विवेदी, अशोक यादव. काशीनाथ पांडेय, प्रधानाचार्य पारस कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अंत में संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें