गाजीपुर। रोटरी क्लब की ओर से रोटरी सुर संध्या का आयोजन स्थानीय एक पैलेस में किया गया। इसमें चार वर्ष से लेकर बीस वर्ष के बच्चों ने ग्रुप डांस, शोलो डांस, शोलो गीत, राक सिंगिंग में अपनी नृत्य एवं गायकी कला का जादू बिखेर कर खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर एंजल एवं आंशी ने अपने नृत्य से उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। इसके अलावा जाह्नवी, सिमरन, आराधना, अंशिका गुप्ता, मानसी जायसवाल, रितु जायसवाल ने नृत्य कला तथा गायन में शुभम, अभिषेक, करमचंद ने अपनी प्रतिभा का बेहतरनी प्रदर्शन किया। शुभम आर्या, सोनाली, हर्षिता, सक्षम, सिरिन, शौर्य राज ने भी खूब वाहवाही लूटी। विद्या निवास की गजल और राकेश शर्मा के भजन को भी लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के संतोष वर्मा, सुमित अग्रवाल, संजर नासिर, राजेश गुप्ता, सलीम अंसारी, आकाशदीप, चंद्रमोहन केशरी, विजय वर्मा आदि उ पस्थित थे।