फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बदौली अदाई गांव स्थित एक टिनशेड के मकान में रविवार की रात सिलेंडर में आग लग गई। पत्नी ने जहां बाहर भागकर जान बचाई। वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए मऊ ले जाया गया।
विज्ञापन

बदौली अदाई गांव निवासी रमेश प्रजापति ईंट पर टिनशेड लगाकर परिवार के साथ रहता है। रात में करीब नौ बजे उसकी पत्नी ऊषा (35) ने जैसे ही दूध गर्म करने के लिए गैस जलाया। लीक सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। पत्नी ईंट हटाकर किसी तरह से बाहर निकल गई, जबकि अंदर उसका पति रमेश (40) और पुत्र एकलव्य (12) फंस गए। जान बचाने के लिए पुत्र अनाज रखने वाले ड्रम में छिप गया। उसमें आंच लगने पर पुन: वह बाहर निकल गया। आग के बीच से बाहर निकलने के दौरान पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे पिता-पिता को लोग जिला अस्पताल लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को मऊ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। आग की इस घटना में हजारों का गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोलवर ग्राम में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इससे उसमें रखा 20 हजार नगद सहित हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

रसूलपुर कोलवर गांव निवासी रामकेश राजभर का परिवार रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। इसी दौरान रात में करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आंच लगते ही परिवार के लोगों की नींद टूट गई और किसी तरह झोपड़ी से निकलकर बाहर आए और आग लगने का शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामकेश ने बताया कि आग की इस घटना में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। उसमें रखा 20 हजार नगद सहित अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चौकी, चारपाई सहित हजारों का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग में सब कुछ जल जाने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। न तो तन ढकने के लिए कपड़ा ही बचा है और न ही पेट भरने के लिए अनाज। बताया कि घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें