फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार गारंटी कानून को कारगर ढंग से लागू नहीं कर पा रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसीसागर स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी तथा विभिन्न सवालों पर जनांदोलन तेज करने के संबंध में बातचीत हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार रोजगार गारंटी कानून को कारगर ढंग से लागू नहीं कर पा रही है, इसलिए रोजगार की तलाश में ग्रामीण गरीब पलायन कर रहे हैं, जिन्हें अपमानित किया जा रहा है। यूपी बिहारी के नाम पर मारपीट कर भगाया जा रहा है। कहा कि राशन से वंचित कर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। एक भी गरीब जमीन के अभाव में आवास और शौचालय से वंचित न हो, नहीं तो खेग्रामस जनांदोलन तेज करेगा। जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि मुफ्त में उज्जवला और बिजली कनेक्शन देने के नाम पर ग्रामीण गरीबों की आंख में सरकार धूल झोंक रही है। उन्होंने जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर रामप्यारे राम, नंदकिशोर बिंद, विजय कुमार, रामजन्म, विजयी, चंद्रावती देवी, उजागिर राम, अनिल, अच्छेलाल, जगबली राजभर, अमरनाथ पासवान, राजदेव आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें