गाजीपुर। जिले में 30 नवंबर को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन होना है। वह पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।
कार्यक्रम के लिए पीजी कॉलेज मैदान में बुधवार को पाइप लगा कर टेंट लगाने का कार्य करने के साथ ही चारों तरफ बैरिकेडिंग आदि का कार्य जारी रहा। मंच तक जाने के लिए लोहे ही जाली से बैरिकेडिंग कर गैलरी बनाया जा रहा है। इस कार्य में दर्जनों लोग लगे हुए हैं। समय-समय पर आला-अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने के पहुंच रहे है। मंगलवार को पहुंचे जिलाधिकारी के बाला जी ने तैयारियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्य में लगे लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया था। मालूम हो कि उप मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलिकाप्टर से प्रस्थान कर पुलिस लाइन में स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पहुंचेंगे। इसके बाद मंडल स्तरीय लोक लोक निर्माण विभाग की कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।