फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 29 नवंबर को पूर्वान्ह 10 बजे करंडा ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम रफीपुर का जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे पूर्व विधायक स्व. कृष्णानंद राय के शहादत दिवस पर शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। अपरान्ह चार बजे श्मशान घाट निर्माण के लिए नींव में पत्थर डाल कर शुभारंभ करेंगे। 30 नवंबर को पूर्वान्ह 10.15 बजे नगर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अंधऊ हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ पीजी कॉलेज के मैदान में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखते हुए जनता को समर्पित करेंगे। रात्रि विश्राम अफीम फैक्ट्री स्थित गेस्ट हाउस में करने के बाद एक एवं दो दिसंबर को क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें