फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिप्रसाद ने शिक्षा की जगाई थी अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शहीद उदय नारायण स्मारक इंटर कालेज भाला के परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरिप्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिप्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम ऐसे मनीषी की पुण्यतिथि पर उपस्थित हैं जिनका पूरा जीवन समाज हित में था। क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई थी।
विज्ञापन

केदारनाथ सिंह ने कहा कि हरिप्रसाद ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के बच्चों की ओर से स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, स्मृति गीत, लोकगीत, कव्वाली, एकांकी, शिव तांडव नृत्य, भजन, पारंपरिक गीत आदि का सुंदर मंचन किया। स्कूल के संस्थापक हरिप्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं क्षेत्र में फिल्मांकित फिल्म गोदाम का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी रमेश यादव, कृष्णबिहारी राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, अजय यादव, कमलेश यादव, विनय राय, हरिशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह चंचल, सुरेश गिरी, सुजीत प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजनारायण यादव एवं संचालन ईश्वरचंद्र पांडेय ने किया। आगंतुकों का स्वागत रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं अंत में विद्यालय के प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें