गाजीपुर। सदर तहसील क्षेत्र के मौजा चक अब्दुल रहमान उर्फ बभनौली में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता से नाराज हो कर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में हृदय नारायण पांडेय जहां आमरण अनशन पर बैठ गए वहीं गांव के कुछ लोगों ने धरना दिया।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अमियमितता का काम करते है। चकबंदी प्रकिया में इस तरह के कई कार्य किए गए है जिससे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। शिकायत के बाद अधिकारियों ने भी कोई सुनवाई नहीं की। आखिरकार ग्रामीणों को इस प्रकार के आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। धरने पर बैठने वालों में रमाशंकर पांडेय, कैलाश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मोहन राम, सोना देवी, मानसी देवी, किशोरी देवी आदि शामिल रहीं।