फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की जद में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल/रेवतीपुर(गाजीपुर)। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर उत्तरौली गांव की नहर के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे एक अधेड़ मजदूर की गुरुवार की शाम डंपर में दब कर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर मार्ग को जाम कर दिया। धर्मराज कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा परिजनों को मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन

नवली गांव निवासी रामबली राम (50) ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण कार्य में लगी धर्मराज कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। रोज की तरह गुरूवार को भी वह सड़क के निर्माण कार्य में जुटा हुआ था। शाम को करीब दो बजे उत्तरौली गांव के नहर के पास निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक मार्ग पर लगा रहा था। इसी दौरान कंपनी का डंपर निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को लेकर आया। उक्त स्थान पर गिराने के बाद चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान रामबली उसकी जद में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने हो-हल्ला के बीच डंपर में तोड़फोड़ करते हुए शीशा तोड़ डाला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए स्थिति को नियंत्रण में किया। नाराज लोगों ने मृतक के परिवार को 20 लाख मुआवजा देने की मांग करने लगे और ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। धर्मराज कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत भाटी ने परिजनों को तीन लाख 50 हजार का नगदी मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटे बाद पांच बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें