फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा गिरने से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह एक मकान का बारजा गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। लोदीपुर मोहल्ला निवासी रामप्रसाद की पत्नी कांति देवी (55) सुबह पूजा करने के लिए मकान की छत के बारजे पर खड़ी होकर फूल तोड़ रही थी। इसी बीच अचानक बारजा टूट गया। इससे महिला घर के आंगन में लगे करकट पर गिर गई। उसके गिरते ही करकट भी टूट गया और नीचे बैठी राजेश की पत्नी पुष्पा देवी (35) करकट के नीचे दब गई। तेज आवाज सुन कर परिजन पहुंचे और दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें