फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं हो रहा खातेदारों का कोई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। स्थानीय बाजार के चोचकपुर मार्ग पर स्थित उप डाकघर में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इससे खातेदारों का कोई काम समय पर नहीं हो पा रहा है। एक डाक सहायक के जरिए ही डाकघर को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नंदगंज उप डाकघर में तीन पद हैं जिसमें दो पद चार माह से रिक्त हैं। इस उप डाकघर के क्षेत्र में 13 शाखा डाकघर कार्य कर रहे हैं। मात्र एक डाक सहायक के भरोसे ही पूरे डाकखाना को चलाया जा रहा है। इस डाकघर में टिकट का अभाव हमेशा बना रहता है। लोगों को डाक टिकट के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सूचना देने के बाद भी इस डाकघर में कर्मचारी की नियुक्ति विभाग नहीं कर रहा है। क्षेत्र के लोगों को अपना पैसा जमा करने और निकालने में परेशानी हो रही है। डाकघर का सर्वर हमेशा खराब रहता है जिससे कर्मियों को काम करने में परेशानी होती है। इस बारे में डाक सहायक रामेश्वर कुमार शक्ति ने कहा कि कर्मचारियों की कमी से काम में देरी होती है। उस पर सर्वर भी डाउन रहता है। बताया कि कर्मियों की कमी की सूचना मुख्य डाकघर को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें