फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर ताला बंद, विकास भवन पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेतन भुगतान तथा अपनी अन्य मांगों को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वयक समिति की ओर से विकास भवन पर चलाया जा रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों के इस धरने के चलते समितियों पर ताला बंद रहा। तय किया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। अब आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

धरना सभा में अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की गजब की नीति है। काम करो हम वेतन नहीं देंगे। मांगने आओगे तो लाठी से पिटवा देंगे। ऐसी सरकार कर्मचारियों का कितना हित करेगी यह आसानी से समझा जा सकता है। अब हमें अपने हक की लड़ाई एकजुट हो कर लड़ना पड़ेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार सभी को उसका हक देने का दावा कर रही है जबकि उसकी असलियत कुछ और ही है। आज हम सभी को अपने किए गए काम के बदले वेतन के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। कहा कि सभी पैक्स के सचिव एवं कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह नियमित वेतन भुगतान किया जाना चाहिए। काम के अनुरूप वेतन भी मिलना चाहिए। जब तक बकाए वेतन का भुगतान नहीं कर दिया जाता तब हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर श्रीमन यादव, लल्लन राय, शिव नारायण, अजय राय, पारस, अनिरुद्ध उपाध्याय, गिरजा यादव, विनोद पांडेय, बृजमोहन, रामविलास दूबे, नंदू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें