फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदगद कांग्रेसियों ने किया आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कनार्टक में संपन्न लोक सभा और विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर पार्टी के कार्यकर्ता गदगद है। मंगलवार को जिला एवं शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर तथा आतिशबाजी की खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिला कमेटी के अध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत हाल से सरजू पांडेय पार्क तक खुशी का इजहार करते हुए कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बटुक नरायण मिश्र, अजय सिंह, अहमद जमाल जैदी, राम नगीना पांडेय, परवेज अहमद खां, रविकांत राय, राजेश श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मिलिंद सिंह, कुसुम तिवारी, राजेन्द्र गाजी, जनक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए पटाखे छोड़ कर जश्न मनाया। श्री अहमद ने कहा कि आगे लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह हमारी जीत तय है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दक्षिण सागर से राजनीति का मानसून चल दिया है, जो बंगाल होते हुए यूपी और बिहार पहुंच रहा है। इस मौके पर राकेश राय, संजय राय, त्रिभुवन सिंह, मनीष राय, हिमांशु साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें