सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर दंगल कमेटी के तत्वावधान में पहलवान रामनगीना राय एवं राजनारायण राय की स्मृति में ब्लॉक मुख्यालय के बगल में 55वीं अंतर प्रांतीय कुश्ती-मल्ल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुहवल के पिंटू यादव ने रेवतीपुर के अजय, सारनाथ वाराणसी के बहादुर ने मऊ के प्रमोद, रवि एकला ने कल्यानपुर के प्रद्युम्न, डेढ़गांवा के अजय ने गोपालपुर के राजेश को पराजित किया। विजेता पहलवानों को कमेटी ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में सरवां मऊ के प्रमोद ने भरवलिया के प्रीतम, रेवतीपुर के अमित ने जंगीपुर के तेजू, बलिया के राहुल ने नगसर के कृष्णा, जौनपुर के सुनील ने मऊ के अमित, बलिया के अनिकेत ने रेवतीपुर के प्रीतम, जौनपुर के राजबहादुर ने सराय भारती के मंजीत, गुरुबाग के दीपू ने गोपालपुर के अरविंद को पटखनी देकर अपना परचम लहराया। 20 हजार की इनामी कुश्ती जौनपुर केशरी निगम एवं वाराणसी केशरी संतोष, सारनाथ के सूरज एवं बलिया केशरी राहुल, गुरूबाग के राजमोहन एवं चौसा बिहार के पिंटू सहित कुछ अन्य मुकाबले बराबरी पर रहे। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वय समाजसेवी सचितानंद राय चाचा एवं अरविंद किशोर राय ने पहलवानों का हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। निर्णायक की भूमिका कन्हैया यादव एवं विजय कुमार एवं उद्घोषक की पहलवान रमाकांत सिंह ने निभाई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय, संजय राय पहलवान, बंगा पांडेय, विजय राय, विजयशंकर पाल, मनोज राय, विश्वजीत, प्रदीप राय, मोनू, जयशंकर राय, बबुआ राय, त्रिभुवन, श्रवण उपाध्याय आदि उपस्थित थे।