फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ पर गुंडई कर अवैध वसूली करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। श्री प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर क्षेत्राधिकारी जमानिया पर गुंडई कर अवैध वसूली करने के संगीन आरोप लगाए हैं। श्री गुप्ता का आरोप है कि सीओ जमानिया द्वारा पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और तस्करों दलालों को कार्यालय में बैठा कर धन उगाही की जा रही है। उनका आरोप है कि क्षेत्र में जितनी भी तस्करी हत्याएं और अवैध वसूली हो रही है उसमें सीधे तौर पर सीओ जमानिया की बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी है। श्री गुप्ता का आरोप है कि जांच के नाम पर सीओ जमानिया द्वारा अवैध वसूली की जाती है। इसकी तत्काल जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि अगर उनके पत्रक पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने उचित माध्यम से पत्रक को पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें