फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठें दिन भी हुई जगतजननी की जयजय कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नवरात्र के छठें दिन सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक जगतजननी के मंदिरों में जय-जयकार होती रही है। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम और करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी देवी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक हवनकुंड में आहुति डालने का सिलसिला चलता रहा। घंट-घड़ियाल बजने और मां के जयकारे से आसपास का वातावरण देवीमया बना रहा।
विज्ञापन

नवरात्र की शुरूआत से ही एक तरफ जहां घरों में कलश की स्थापना कर सुबह-शाम भक्तों द्वारा देवी दुर्गा की आराधना की जा रही है, वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की देवी मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। छठें दिन गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर सुबह ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। भीड़ के चलते दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। कतार में खड़ा हर कोई मां के दर्शन के लिए बेताब था। भक्तों ने मां के चरणों में फूल-माला तथा प्रसाद अर्पित कर उनसे परिवार के लिए मंगल कामना की। मां की आराधना के बाद भक्तों ने बाबा भैरोनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन किया। करीमुद्दीनपुर स्थित कष्टहरणी भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। परिसर में स्थित पूजा तथा फूल-माला की दुकानों से खरीदारी करने के बाद मां के दरबार पहुंचे। मुहम्मदाबाद नगर के तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने से पूरे दिन मेले जैसी स्थिति बनी रही। शक्ति स्वरूपा के दर्शन के लिए दूसरे जनपदों के भक्त भी आ रहे हैं। इसके अलावा काली मंदिर, स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, सलेमपुर स्थित दुर्गा एवं जमातपुर स्थित मां काली मंदिर पर दशनार्थियों की भीड़ उमड़ी। कासिमाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, नोनहरा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, दिलदारनगर, भदौरा, मतसा, सुहवल, जमानिया, सैदपुर, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, जखनिया, करंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन मां की आराधना की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें