फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का कराएंगे समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार की शाम रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने छावनी लाइन मौजा की एनजेडए की जमीन को जेडए में कराने की मांग की। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को जाना। इसके बाद आश्वासन दिया कि वह इस गंभीर मामले के समाधान का हर संभव कोशिश करेंगे। मांग पत्र के बारे में संयोजक रामानुज राय ने बताया कि जमींदारी प्रथा समाप्त हो जाने के बाद भी इस क्षेत्र की समस्याएं बनी हुई है। अध्यक्ष रणधीर प्रताप ने कहा कि छावनी लाइन राजकीय स्थान की जमींदारी प्रथा समाप्त नहीं की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र के बहुत से नागरिक परेशान हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से बात करेंगे तथा पूरी तरह से निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर शकील अहमद एडवोकेट, सुभाष, शेषनाथ यादव, अशोक मौर्या, विक्की यादव, विनोद राय, हर्षदेव, जयराम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें