फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सूचना क्रांति राजीव की ही देन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर फूल-चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश में सूचना क्रांति राजीव जी की ही देन है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्रदान किया। देश उनका बलिदान कभी नही भूल सकता। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि हम सबको उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए अथक प्रयास कर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक प्रयास करना है। प्रदेश कमेटी के महामंत्री राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल के पुराने भवन में भरती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर अवधेश राय शास्त्री, रविकांत राय, अजय सिंह, बटुकनारायण मिश्र, रामनगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह, परवेज अहमद खां, राजीव सिंह, लाल साहब यादव, आशुतोष गुप्ता, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, शमीउल्लाह खां, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मिलिन्द सिंह, माधव कृष्ण एवं शबीउल हसन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन जिला महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया।
सादात संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिल कुमार सोनकर ने सोमवार को सादात में आयोजित गोष्ठी में कहा कि आज देश उस महान शख्सियत का जन्मदिन मना रहा है जिसने राष्ट्र को बुलंदी प्रदान कर 21 वीं सदी में ले जाने का सपना देखा। देश में सूचना क्रांति इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब से गरीब को जनप्रतिनिधि बनने का अधिकार, राजीव गांधी की ही देन है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शिवपूजन राजभर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश पाठक, जीसी चौबे, सतिराम सिंह, लालचन्द्र प्रसाद, आईडी भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें