गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ की ओर से किया जा रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को जारी रहा। स्थानीय लेखपाल मीटिंग हाल में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी जायज मांगें काफी समय से लंबित हैं, जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है।
इस मौके पर जिला मंत्री रामलखन राम, तहसील उपाध्यक्ष विजय कुमार, शशिकांत, रामजन्म चौहान, ओमकार लाल श्रीवास्तव, महामुनि चौरसिया, अनिल चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रहलाद यादव, अशोक, राजदेव यादव एवं नीरज दुबे ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष उदयप्रताप यादव एवं संचालन तहसील मंत्री रमेश राम ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना सभा में तहसील अध्यक्ष रामराज राम ने कहा कि इस बार आश्वासन से काम नहीं बनेगा। सरकार को हमारी मांगों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। अन्यथा कार्य का बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। विनय पांडेय ने कहा कि सरकार वादे से मुकर रही है। लेखपालों के साथ धोखा ठीक नहीं है। लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़ हैं। अगर रीढ़ की हड्डी खराब हो जाती है तो जीवन कष्टदायक हो जाता है। इस मौके पर सागर कुशवाहा, आकांक्षा यादव, कंचन यादव, बबली यादव, प्रियंका यादव, दयाशंकर, हृदयानंद पांडेय, बृजकिशोर, राजनारायण सिंह, करुणाकांत शुक्ला, रमेश राम, फिरोज अहमद, रामदरश, निरंजन, मृत्युंजय, रामराज राम, मंतोष कुमार, नरेंद्र उपाध्याय, शालिनी राय, रमेश कुमार आदि लेखपाल उपस्थित थे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामराज राम एवं संचालन मंत्री बेचू राम ने किया।