सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत दो दिवसीय नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन कुल 32 कनेक्शन दिये गए। अवर अभियंता विद्युत हर्षित राय ने बताया कि इस योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। कल भी उपकेंद्र पर कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन होगा। इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो पैसों की कमी के चलते अभी तक बिजली कनेक्शन हासिल नहीं कर पाए हैं। ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। चेताया कि बिना कनेक्शन विद्युत का उपभोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रवीण सिंह, लाइनमैन मुन्ना यादव, मनोज राय, राजेश राय, श्रीकांत यादव, मिंटू राय एवं पिंटू आदि उपस्थित थे।