केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन जारी रही। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि मांग पूरा होने तक वह संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस तरह चौथे दिन भी डाकघर में काम नहीं हुआ। लोगों के बीच डाक नहीं बंटी।
शहर में स्थित प्रधान डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती है तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। सभा में बब्बन सिंह, अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र राय, कैलाश सिंह कुशवाहा, कृष्णशंकर सिंह, राजेश सिंह, विजयबहादुर सिंह, रमाशंकर सिंह यादव, मुरली मनोहर, श्याम नारायण राम, अशोक, विपिनबिहारी राय आदि उपस्थित थे। संचालन नगीना यादव ने किया।
सेवराई संवाददाता के अनुसार डाक सेवकों ने शुक्रवार को भी कामकाज ठप रखा। उप डाकघर सतरामगंज बाजार मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई सभा में धर्मराज पांडेय ने कहा कि डाक सेवकों को वेतनमान के नाम पर एक छोटी धनराशि ही दी जाती है। रामप्रताप सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, श्रीनिवास सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, आशीष कुमार, तेज बहादुर खरवार, राधेश्याम सिंह, सरफराज खान, सत्यनारायण यादव आदि डाक सेवकों ने विचार व्यक्त किया। मरदह संवाददाता के अनुसार डाक कर्मियों की हड़ताल जारी रही।