फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा हरीतिमा माह: प्रशिक्षित होंगे 206 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे का वातावरण हरा-भरा करने के लिए शासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। गंगा हरीतिमा माह के तहत तीन महीने में लाखों पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए जिले के 206 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्र कानपुर में इन्हें 11 और 12 जून को प्रशिक्षित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग की ओर चयन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

गंगा के अविरलता को हरियाली के साथ बांधने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वन विभाग की ओर से जुलाई, अगस्त और सितंबर माह में इस अभियान के तहत दो लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चयनित 206 लोगों को प्रशिक्षण कानपुर में मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया जाएगा। इसमें गंगा के किनारे चयनित 94 गांवों के ग्राम प्रधान, एनजीओ और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इनके द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ अभियान को सफल बनाने का काम किया जाएगा। इस संबंध में सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक एचराजा मोहन ने बताया कि चयनित लोगों को कानपुर स्थित विभाग के प्रशिक्षण केंद्र में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित 206 लोगों को 11 और 12 जून को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें