फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया भुड़कुड़ा कोतवाली का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां (गाजीपुर)।
विज्ञापन

वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन का आगमन बुधवार को स्थानीय भुड़कुड़ा कोतवाली में हुई। यहां आने के बाद उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही मालखाना, शस्त्रागार, मेस आदि सहित पूरे परिवार का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाउंड्रीवाल बनवाने का मातहतों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के मुआयना के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री रतन ने थाने के जमीन के कागजात देखे। उन्होंने अधिनस्थों को पूरी जमीन में बाउंड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर के निरीक्षण के क्रम में शस्त्रागार, मालखाना एवं मेस देखा। कोतवाली में अभिलेखों का रख-रखाव उचित ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि परिसर साफ-सुथरा होना चाहिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने आम नागरिकों संग अच्छा व्यवहार करने की बात कहते हुए जनता के सहयोग को जरूरी बताया। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें