फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर आजमगढ़ ने जीता प्रतियोगिता का खिताब (युवा पेज)

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। रेशमी देवी फ्री शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर मुबारकपुर आजमगढ़ एवं कंसो बलिया के बीच खेला गया। दिलचस्प मुकाबले में आजमगढ़ ने जीत हासिल करते हुए प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में मुबारकपुर आजमगढ़ ने रेंगा शाहबाजपुर को 15-6 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कंसो बलिया ने शाहपुर को 15-13 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खेले गए फाइनल में पहले सेट में मुबारकपुर आजमगढ ने कंसो बलिया को 15-11, दूसरे सेट में कंसो बलिया ने मुबारकपुर आजमगढ़ को 12-15 तथा तीसरे सेट में मुबारकपुर आजमगढ़ ने कंसो बलिया को 15-10 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार तथा ट्राफी मुख्य अतिथि बसगीत राम ने दी। प्रतियोगिता में मुबारकपुर आजमगढ़ के कप्तान राहुल सिंह तथा कंसो बलिया के कप्तान मोहम्मद अनवर का खेल काफी सराहनीय रहा। रेफरी चंद्रभान एवं प्रकाश तथा स्कोरर राहुल सिंह और शिवबचन राम के साथ लाइनमैन गोविंद एवं प्रेम सिंह रहे। प्रतियोगिता में शिवकुमार यादव, रामभुवन सिंह, सुरेंद्र यादव, संजय कुमार, जयराम आदि का सहयोग रहा। अंत में आयोजक सुरेंद्र राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें