फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर का पानी हुआ ओवरफ्लो, 15 बीघे फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली उसिया राजवाहा नंबर एक से निकली माइनर का पानी बुधवार की देर रात धनाड़ी गांव के पास ओवरफ्लो होकर बहने लगा। इसके चलते गांव के आसपास के करीब 15 बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई। गुरुवार को जलमग्न हुए खेतों को देख किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में माइनर से ओवरफ्लो हो रहे पानी को निकालने के लिए खुदाई कर दूसरा नाली बनाया। साफ-सफाई न होने से पानी का दबाव बढ़ने से किसानों को नुकसान सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि माइनर की साफ-सफाई नहीं होने से अक्सर ही पानी का दबाब बढ़ने के चलते पानी ओवरफ्लो होने से खेत जलमग्न हो जाता है। धनाड़ी गांव के पास माइनर की साफ-सफाई कई वर्षों से नहीं कराई गई है। देर रात ओवरफ्लो होने से धनाड़ी गांव के पास 10 किसानों का 15 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। फसलों के जलमग्न हो जाने से किसानों को चिंता बढ़ गई है। गांव के किसान दलसिंगार राम, घूरा राम, राम प्रकाश, रामजी, जयश्री, हरिचरन, मुसाफिर राम, लोकनाथ, हरिनाथ, चिरकुट आदि ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अविनाश यादव को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी सेवराई के एसडीएम एसपी श्रीवास्तव को दी। जानकारी होते ही उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें