फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 हजार का तार टूटने से छह घंटे गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शनिवार की शाम करीब चार बजे अंधऊ गांव के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस वजह से प्रकाश नगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र के संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान लोग परेशान रहे। छह घंटे बाद करीब दस बजे बिजली का दर्शन होेने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम की कौन कहे, ठंड के मौसम में भी बिजली रानी का नखड़ा जारी है। कहीं न कहीं फाल्ट होने से लोगों को घंटों बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। शनिवार की शाम करीब चार बजे से अंधऊ के पास 33 हजार लाइन का तार टूटने से प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। हजारों घर अंधेरे में डूब गए। अनापूर्ति की वजह से पेयजल सप्लाई भी बाधित हो गया। इससे लोगों को पान के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों ने सोचा कि शायद कही छोटा-मोटा फाल्ट हुआ होगा, उसे दुरुस्त कर अब-तब आपूर्ति शुरु हो जाएगा। लेकिन जब घंटों बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिन लोगों के पास विद्युत उपकेंद्र और अधिकारियों का मोबाइल नंबर था, वह यह पता लगाने में जुट गए कि आखिरकार बत्ती क्यों गुल है और कब तक आएगी। बिजली के अभाव में दुकानदार समय से पहले ही दुकानें बंद कर घर चले गए। तार टूटने की जानकारी होते ही नगर एसडीओ शिवम राय, जेई अविनाश कुमार लाइनमैन विजय आदि के साथ ही मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रात 10 बजे आपूर्ति शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाश विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि तार टूटने से शाम साढ़े चार से रात दस बजे तक सप्लाई बंद थी।

अंधऊ के पास शाम को करीब साढ़े चार बजे हाईटेंशन का तार टूट गया था। इसकी वजह से प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। तार को जोड़कर रात 10 बजे आपूर्ति शुरु कराई गई। - अविनाश कुमार, जेई प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें