गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान सभा की जनसभा शनिवार को बबुरीवन चट्टी पर हुई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि आज जिले का किसान अपनी फसलों को लेकर सड़क पर घूम रहा है। धान क्रय केंद्रों पर धान खरीदने वाला नहीं है। नई फसल आलू की बाजार में आने वाली है। इसका कोई भाव नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का किसान लगातार तबाह-बर्बाद हो रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि गन्ने, धान की तरह आलू का भी बाजार आधारित समर्थन मूल्य लागू करें। कम से कम 1250 रुपए और आलू उत्पाद पर आधारित उद्योग लगाया जाए। प्रो. केएन सिंह ने कहा कि आज कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार सरकारी कार्यालयों में चरम पर है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भयंकर सिंह यादव ने 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर राजदेव यादव, दीना सिंह, घूरा सिंह यादव, अखिलेश राय, कमलेश यादव, रामनरेश, अनिरुद्ध मिश्र, भूपनारायण यादव, सूर्यनाथ सिंह, रामकेर यादव, दुर्गा यादव, रविंद्र कुशवाहा, जगदीश प्रधान, लालजी यादव, रामाराम तथा सूर्यनाथ यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता विजयप्रताप सिंह एवं संचालन बब्लू मिश्र ने किया। अंत में बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए 22 जनवरी को दुबिहा मोड़, 24 को महेशपुर, 29 को वाजिदपुर, 30 को शहबाजकुली तथा 31 जनवरी को रानीपुर चट्टी पर जनसभा आयोजित की जाएगी।