फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सभी विकास खंडों पर सहकारी समितियों के प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए शनिवार को नामांकन दाखिल किया गया। इसके चलते ब्लाक मुख्यालयों पर दिन भर गहमा-गहमी रही। अधिकांश समितियों में निर्धारित स्थानों पर एक-एक उम्मीदवार की तरफ से पर्चा दाखिल करने के कारण इन स्थानों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विकासखंड की कुल 12 साधन सहकारी समितियों के 108 स्थानों के लिए 114 लोगों ने नामांकन किया। सभी समितियों में प्रबंध समिति के लिए 9-9 लोगों का निर्वाचन होना है। साधन सहकारी समिति परसा एवं फिरोजपुर के पांच वार्डों में एक-एक उम्मीदवारों तथा चार वार्डों में दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। साधन सहकारी कुंडेसर एवं तिवारीपुर में 8-8 तथा सवना, राजापुर, बालापुर, बैरान, सुल्तानपुर, नोनहरा, फाकराबाद, सुखपुरा में 9-9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 9 स्पेशल समितियों में 47 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी समितियों में 9 सदस्यों का निर्वाचन होना है उसमें एक अनुसूचित जाति, एक पिछड़ा वर्ग तथा दो महिलाओं के लिए आरक्षित है।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति के सदस्यों के नामांकन के क्रम में आज पूरे दिन सैदपुर ब्लाक मुख्यालय पर गहमा-गहमी बनी रही। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय से जुटी 6 समितियों पर कुल 56 नामांकन दाखिल हुए। चुनाव के स्थानीय पर्यवेक्षक कुवंर नवीन सिंह ने बताया कि ब्लाक से जुटे सहकारी समिति सैदपुर पर 6, जौहरगंज पर 6, उचौरी पर 13, खानपुर पर 16, नायकडीह 7, मौधा पर 8 सहित कुल 56 नामांकन किए गए। जखनिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत 15 साधन सहकारी समितियों के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार तक 130 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे। एडीओ को-ऑपरेटिव सुभाष यादव ने बताया कि पूरे विकासखंड में पंद्रह समितियां है जिसमें 12 साधन सहकारी समितियां एवं 3 वेतन भोगी चलती है। डाइरेक्टर पद के लिए पर्चा जमा करने की अंतिम तिथि 20 रही। पर्चो की जांच 22 एवं आपत्ति तथा उनका निस्तारण 23 जनवरी को किया जाएगा। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार एडीसी राधेश्याम ने बताया कि शेरपुर में 8, चक अहमद 9, सोनाड़ी 9, गोड़उर 9, मनिया 10, सुखडेहरा 17, अमरूपुर 9, मुड़ेरा ै9, रानीपुर 13, बेदौली 9, मुतर्जीपुर में 6 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें