फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के 60 वर्ष पूरा होने पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया कि स्थापना को 60 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को प्राचार्य कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थापना के 60 वर्ष पूरा होने पर महाविद्यालय में सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. देवेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि महाविद्यालय 1957 में स्थापित होकर 2017 में 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस अवसर पर महाविद्यालय में शिक्षार्थियों के शिक्षणेत्तर उन्नयन के लिए सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभागवार विषय प्रभारियों के नेतृत्व में किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले शिक्षार्थी पुरस्कृत किए जाएंगे। यह भी स्वीकृत हुआ कि महाविद्यालय स्तर पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाय, जो विभाग द्वारा कराए जाने वाले सेमिनारों से इतर उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता हो। इसके लिए एक पुस्तक प्रकाशित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा. शरद कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. विमला देवी, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. सुरेंद्र तिवारी, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डा. मदन गोपाल सिन्हा, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. राकेश कुमार सिंह सहित हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें