फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जत्था बुधवार को जमानिया तहसील अंतर्गत देवरिया ग्राम एवं शहर के अकलपुरा में एक ही समय में हुए गोलीकांड में घायल अरविंद यादव एवं मृत नन्हकू यादव के दरवाजे जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिला। पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस सरकार के इशारे पर बेवजह परेशान कर रही है। इस घटना को नौ दिन हो गए लेकिन अपराधी आज तक नहीं पकड़े गए हैं। अगर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सपा आंदोलन करने को बाध्य होगी। जत्थे में विधायक विरेंद्र यादव, सदानंद यादव, बच्चा यादव, आशा यादव, एमएलसी विजय यादव, सुधीर यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, परशुराम बिंद, शिवशंकर यादव, कमलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मुन्नन यादव, चंद्रिका यादव, त्रिभुवन यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, रवि यादव, रणजीत यादव, पंकज यादव, शिववचन, बसंत यादव तथा भानू यादव शामिल थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें