फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर खामी तो कार्यालय के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। शासन के निर्देश पर बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की चल रही क्रास चेकिंग में खामियां नजर आई। हालांकि परियोजना कार्यालय के निरीक्षण में सबकुछ ठीक मिला। बुधवार को वाराणसी की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता एवं सीडीपीओ सदर मनोज गौतम सैदपुर क्षेत्र के सिधौना एवं ईशोपुर (पोखरीपर) आंगनवाड़ी केंद्र पर आ धमके। यहां निरीक्षण में उन्हें कई खामियां नजर आई। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान इशोपुर प्रथम पोखरीपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अवकाश पर बताई गई। केंद्र पर सहायिका उपस्थित मिली। दूसरी ओर ईशोपुर द्वितीय केंद्र बंद मिला। सिधौना प्रथम एवं द्वितीय पर पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति कम मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया की त्यौहार के चलते बच्चे नहीं आ रहे हैं। जांच अधिकारी संतुष्ट नही दिखे। केंद्र पर आए लाभार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने बताया कि केंद्र पर पोषाहार का वितरण एवं अन्य कार्यक्रम नियमित होते हैं। बाल विकास कार्यालय पर अधिकारी द्वय द्वारा किए गए निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा। यहां प्रभारी सीडीपीओ सहित सभी मुख्य सेविकाएं उपस्थित मिलीं। कार्यालय के अभिलेख में भी सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें