फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने वीर जवानों को भेजी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से देश की सुरक्षा में अलग-अलग कमांड क्षेत्रों में लगे सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों के वीर जवानों के लिए सोमवार को राखियां प्रेषित की गई। इस अवसर पर कई छात्र-छात्राओं की तरफ से स्वनिर्मित राखियां भी सुरक्षा में लगे जवानों को भेंट की गईं। छात्र-छात्राओं द्वारा इस कार्यक्रम का नाम एक राखी वीर जवानों के नाम रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान अपनों से दूर रहकर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपनी राखियों के रूप में अपना प्यार और संवेदना उनके पास भेजें जो उनके सीमा पर कार्य करने के मनोबल को और ऊंचा करेगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जुनेद खान ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें