फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे में की 13.75 मिमी बारिश, खेतों में धान के साथ किसानों के अरमान भी बिछे

विज्ञापन
बर्बादी से बचाइए... मिर्जापुर के पहाड़ी ब्लाॅक क्षेत्र के गांव में खेत में गिरी धान की फसल के ब - फोटो : Self
विज्ञापन
अर्नब का असर : सदर तहसील में 35 मिमी वर्षा, अगले तीन दिन तक मौसम से राहत के आसार कम
विज्ञापन

मिर्जापुर। चक्रवात ‘अर्नब’ से 24 घंटे में 13.75 मिमी बारिश से खेतों में धान के साथ किसानों के अरमान भी बिछ गए। किसान नेता प्रह्लाद सिंह ने बताया कि कहीं 40 तो कहीं 60 फीसदी तक धान की फसल खेतों में बर्बाद हो गई है। इस साल जिले में 1 लाख 20 हजार एकड़ में धान की बोआई हुई है। खेतों में पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल बारिश और तेज हवाओं से जमीन पर बिछ गई। कहीं खेतों में पानी भर गया तो कहीं फसल की बालियां भीग गई। बालियों के भीगने से दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। महीनों की मेहनत से तैयार फसल को बर्बाद होते देख किसान मायूस हैं।
बीते 24 घंटे में सदर तहसील में सर्वाधिक 35 मिमी, लालगंज में सात, चुनार में पांच और मड़िहान में चार मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश से खेतों के साथ ग्रामीण सड़कों पर भी पानी और कीचड़ जमा हो गया। आवागमन प्रभावित रहा और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दो से तीन दिनों तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे फसलों और पशुधन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पड़री : पहाड़ी ब्लॉक के दाढ़ीराम, लउरिया, पड़री, तोसवां, भगेसर, भरपुरा, कठिनई, तिगोड़ा, पैड़ापुर, छटहां, सिकरी रामनगर, कनौरा, नान्हूपुर, कनौरा, अकसौली, महेवां आदि क्षेत्रों में अधिकतर किसानों की धान की फसलें जमींदोज होने से पैदावार पर असर पड़ सकता है।
शेरवां: अर्नब के चलते धान की फसल जमींदोज हो गई है। खेतों में पानी लग जाने से धान की फसल खेतों में अंकुरित हो सकती है। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर और कड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन आपदा ने सब चौपट कर दिया है। सबसे ज्यादा जीआर बत्तीस, बीपीटी, सीया, काला नमक जैसे किस्म की फसलों को नुकसान होगा।
मड़िहान : क्षेत्र में खेत में खड़ी पकने को तैयार धान की फसल गिरकर जमींदोज हो गई है। पानी में डूबी फसल में दाना काला पड़ने और अंकुर आने का खतरा भी है। दो दिनों से मड़िहान, भदौहा, पटेवर, जमुई, शोभी, मरचा, बसही, रजौहा, हसरा,अमोई, गढ़वा आदि दर्जनों गांवों के सैकड़ों हेक्टेयर धान की फसल गिर गई हैं।
ड्रमंडगंज: क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल, सेमरी कला, दिघुली, अतरैला राजा, ददरी, धसड़ा राजा, बेलन बरौंधा, मटिखना, निबावल, महुअट, बनवां, नेवादा, बारीपुर बरबसा, नैड़ी कठारी, नदौली, नौगवां, खुंटहा, गलरा, गलरिया, लालापुर, सेमरा कला, भटपुरवा, मझिगवां, ऊंटी, बंजारी कला, इंद्रवार, चंद्रगढ़, मुड़ेल, बबुरा रघुनाथ सिंह, बबुरा कला, खोदाईपुर, बिलरा पटेहरा, महोगढी, चकभैंसोड़, भैंसोड़ जेर, देवहट, कटरा, दुर्जनीपुर, महेशपुर, भैंसोड़ बलाय पहाड़ आदि गांवों में कई किसानों के खेत में पकने के कगार पर खड़ी धान की फसल गिर गई है।
जिगना: छानबे क्षेत्र में बृहस्पतिवार भोर से ही रुक रुक कर हो रही हल्की वर्षा व तेज हवा से धान व बाजरा की फसल गिर गई है। जो फसल काटकर खेत में रखी हुई है वह पानी के चलते खराब हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही बाजारों चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
अदलहाट: क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह से चक्रवाती तूफान के चलते अचानक बढ़ी B ठंड ने क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार चल रही तेज हवाओं से खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल B जमींदोज हो गई है, कलवारी: क्षेत्र के धुरकर, कलवारी गुरुदेव नगर, रैकरी, रैकरा, अहमदहा, बेदौली, जमुई में तूफान तथा वारिस की वजह से धान की फसल जमींदोज हो गई है।
पटेहरा: तूफान और बे-मौसम बारिश से किसानों के खेत से खलिहान तक में रखी फसल नष्ट हो गई। इस समय किसानों की उम्मीद चार महीने खून पसीना बहा कर तैयार फसल को काट कर थ्रेसिंग आदि करके क्रय केंद्र पर बेचने की पूरी तैयारी थी इसी बीच तूफान की बरसात ने सारी उम्मीद पर पानी फेर दिया।
हलिया : क्षेत्र के हलिया, पिपरा,बैधा, सोनगढ़ा,अहुगी कलां, मनिगढ़ा, राजपुर, बढ़वार,पंवारी खुर्द,पंवारी कलां सहित अन्य क्षेत्र में बीते दो दिन से हो रही लगातार बारिश से खेतों में पानी होने के कारण अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है। किसान धर्मेंदर दुबे,मुकेश चौबे, अचलेन्दर मौर्य, पंकज सिंह, मुकुंद लाल यादव श्याम नारायण मौर्य, अमरनाथ मौर्य आदि ने मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।
लालगंज: क्षेत्र के रजई, कटाई, बस्तरा, लालापुर, डुहिया, अमहा, बरडिहा, लहंगपुर, तुलसी, मिश्रपुर, पतुलकी, रेही, गगहरा, मझियार, राजापुर, पांडेयपुर, बामी, धसड़ा, कठवार, खैरा, परती, पतार कला, नदगहना, बघई, नदौली करौदी और उसरी सहित कई गांवों में धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।
0000000000000000000000000000000000000000000

पानी-पानी हुआ ज्वार-बाजरा, सब्जियों की खेती भी हो रही बर्बाद
चील्ह / चेतगंज। कोन ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। सैकड़ों एकड़ में लगी बाजरा, ज्वार, धान और सब्जी की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कटी हुई और खेत में खड़ी दोनों तरह की फसलें खेतों में भरे पानी से बाजरा और ज्वार की बालियां पानी में सड़ने लगी हैं, वहीं धान की फसल जमीन पर गिर गई है। टमाटर, बैंगन, भिंडी और लौकी की सब्जियों के पौधे भी पानी में गल गए हैं। चेतगंज: क्षेत्र में पिछले दो दिन से अनवरत रुक-रुक कर बारिश से बाजता, उड़द, मूंग, धान सहित सब्जी की खेती बर्वाद हो रही है।
00000000000000000000000000000000000000000000

फसल के साथ अब बिगड़ रही लोगों की सेहत
चुनार। चक्रवाती हवा और बे-मौसम बारिश के चलते फसल तो बर्वाद हो ही रही है, अचानक ठंड का प्रकोप शुरु होने से इसका असर जन जीवन पर भी पड़ रहा है। घरों में तेज रफ्तार में चल रहे पंखे या तो धीमे हो गए या फिर बंद कर दिए गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ संतोष कुमार ने बताया कि इस मौसम में देर तक भींगे रहने से शरीर में दर्द, सर्दी जुकाम बुखार के चपेट में लोग आ सकते हैं।

0000000000000000000000000000000000000000000
तूफान और बारिश से पर्यटन केंद्रों पर लगी रोक
दो दिनों से अर्नब और बारिश को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने सभी रेंज आफिसरों को पर्यटन केंद्रों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा रेंजर्स जरूरत के मुताबिक पर्यटन केंद्रों को बंद कर सकते है।
सक्तेशगढ़: चक्रवाती तूफान और बारिश की आशंका को देखते हुए रेंजर आनंद शेखर बाबा सिद्धनाथ दरी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। चुनार रेंजर आनंद शेखर ने बताया कि बारिश से फिसलन, जलस्तर बढ़ने और पेड़ों की डालियां गिरने का खतरा है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर अगले आदेश तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विंढमफॉल, लखनिया दरी, सिरसी आदि पर्यटन केंद्रों की तरफ सैलानियों के जाने पर रोक रहा।
00000000000000000000000000
वर्जन
आपदा से बीमित फसल को नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं। जांच के बाद बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति देगी। रबी की बोआई एक सप्ताह टालने और धान की कटाई में सावधानी बरतने की जरूरत है। क्लेम में फसल की वास्तविक स्थिति दर्ज करें, अन्यथा भुगतान अटक सकता है।
विकेश पटेल,उप निदेशक कृषि

000000000000000000000000000000000000
अनर्ब चक्रवात ने किसानों की कमर तोड़ दी है। चक्रवाती हवा और बारिश से जिले भर में 40 से 60 फीसदी धान की फसलें गिरने की संभावना है। मौसम ने इस साल साथ तो दिया था अच्छी फसल हुई लेकिन जब फसल काटकर घर लाने की बारी आई उससे पहले चक्रवात ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। यदि एक, दो दिन मौसम यही रहा तो किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

-प्रह्लाद सिंह, प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन।

इनसेट
नगर के चार मोहल्लों में रात भर गुल रही बिजली
नगर में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के बाद हुए फाल्ट से वासलीगंज, रामबाग, तरकापुर घंटाघर के कुछ हिस्सों की बिजली गुल रही। शुक्रवार की भोर में जब बिजली आई तो लो वोल्टेज रहा। इससे इन जगहों के नागरिक पानी नहीं भर सके और परेशान रहे। पहाड़ी ब्लॉक के कुछ हिस्से, कोन व मझवां के भी कुछ ग्रामीण हिस्सों में आपूर्ति बाधित रही। बिजली शुक्रवार को दोपहर में ठीक हुई। अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि तेज हवा व बारिश से कुछ फॉल्ट हो गया था। उसे ठीक कर लिया गया है। आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें