फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 कोविड अस्पतालों में 1350 बेड सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण दर को लेकर स्वास्थ्य महकमा जहां अलर्ट मोड पर है। वहीं ओमिक्रॉन जैसे नए वैरिएंट से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ। जिले के 20 कोविड अस्पतालों में 1350 बेड सुरक्षित हैं। इसमें आइसीयू और आइसोलेशन वार्ड भी हैं। पर्याप्त आक्सीजन सप्लाई के लिए आक्सीजन सिलेंडर, आक्सीजन कंसंट्रेटर और छह आक्सीजन प्लांट संचालित हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 100 बेड का चिल्ड्रेन वार्ड बनाया गया है। पीकू वार्ड में 69 वेंटिलेटर बेड लगे हैं, जिससे गंभीर बच्चों के उपचार में दिक्कत न हो। साथ ही मुहम्मदबाद, भदौरा, सादात, खानुपर, बरूईन, सैदपुर, कासिमाबाद और मनिहारी में 30-30 बेड सुरक्षित किए गए है। जबकि सैदपुर, मनिहारी, कासिमाबाद, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और बरूईन में ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। विभाग आंकड़ों के मुताबिक सरकारी कोविड अस्पतालों की संख्या 13 और निजी सात अस्पताल हैं। इन सभी अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या 1350 है। इसमें आइसोलेशन बेड बिना आक्सीजन के 400, आइसोलेशन बेड आक्सीजन सहित 859, एचडीयू बेड 23, वेंटिलेटर आइसीयू बेड 77, आक्सीजन सिलेंडर 396 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 731 हैं। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि छह प्लांट संचालित हैं। जबकि 1350 बेड सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें