फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 55 साल के राज में नहीं हटी गरीबी, गाजीपुर में बोले गृहमंत्री

विज्ञापन
गाजीपुर में गृहमंत्री
विज्ञापन
औड़िहार। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इस पार्टी के मुखिया युवा हैं, लेकिन कुर्सी के जोश में उन्होंने मर्यादा ताक पर रख दी है। पार्टी के लोग संकल्प पत्र से लेकर खुले मंचों तक गरीबी हटाने की बात करते हैं, लेकिन समझ में नहीं आता कि गरीबी हटाने के लिए इन्हें कितना समय चाहिए। देश में कांग्रेस के लोगों ने 55 वर्षों तक निरंतर राज किया, लेकिन गरीबी नहीं हट सकी। गृहमंत्री सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नुमाइंदे कहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में आई तो राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि हम भारत से आतंकवाद का खात्मा करते हुए इस मुद्दे पर सारी दुनिया को एक करना चाहते हैं। कहा कि हताश लोग सेना के शौर्य और साहस पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए लाशों का हिसाब मांगने लगे हैं। कांग्रेस के हिसाब का जवाब इटली की एक महिला पत्रकार ने सर्वे में दे दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पांच वर्ष के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक रुप से मजबूत होकर विश्व में ताकत का लोहा मनवाया है। वर्ष 2016 में देश में कराए गए सर्वे के मुताबिक़ देश के साढ़े 12 करोड़ लोग गरीबी से जूझ रहे थे। सरकार ने गरीबी से पांच-सात करोड़ लोगों को उबार कर इस आंकड़े को अब पांच करोड़ पर ला दिया है। आधे घंटे के भाषण में राजनाथ सिंह ने प्रत्याशी मनोज सिन्हा की तारीफ़ और गाजीपुर में उनकी ओर से कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में एक करोड़ 13 लाख आवास, 15 करोड़ शौचालय बनवाने के साथ 14 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। इसके पहले जनसभा में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, केतकी सिंह, एमएलसी द्वय केदारनाथ सिंह, विशाल सिंह चंचल, वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, संतोष यादव, बृजेंद्र राय, सचिदानंद सिंह, देवव्रत चौबे, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, डॉ. शोभनाथ यादव, विजय यादव, अविनाश चंद्र बरनवाल, बसंत सेठ, हरिनाथ सोनकर, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, कुसुम सिंह, मीरा मौर्या ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रभुनाथ चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें