फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मानित हुए मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अरविंदो सोसाइटी की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से शिक्षा में शून्य नवाचार के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र सदर के परिसर में किया गया। ब्लाक स्तर पर कक्षा-पांच एवं आठ के मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई खामियां भी रहीं, जिससे शिक्षक और छात्र मायूस दिखे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनी में अध्यापकों एवं बच्चों ने शिक्षण संबंधी क्रियाकारी एवं स्थिर माडल बनाकर लगाए थे। जिसे लोगों ने सराहा। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पुलिस अधीक्षक के किसी कार्यवश कार्यक्रम मेें शामिल न हो पाने के कारण कार्यक्रम विलंब से शुरू हुआ। बदइंतजामी से शिक्षकों एवं छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी सूरज कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता एवं लेखाधिकारी गुलशन उवर ने कक्षा-पांच एवं आठ के मेधावी एवं खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मूर्ति कला में अपने हुनर का जौहर दिखाने वाली छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शिक्षकों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाराचवर ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार झा, मुहम्मदाबाद राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर के राजेश यादव, कासिमाबाद अशोक कुमार, भांवरकोल जयराम पाल, जिला व्यायाम शिक्षक अश्विनी राय, मरदह उदयराज मौर्य, प्रधानाध्यापक राजेश राय, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, उदयशंकर राय, लक्ष्मीशंकर राय, अवधेश नारायण तिवारी आदि प्रधानाध्यापक-अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें