फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षार्थियों को मिले हर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गोरखपुर रेलवे मंडल के मुख्य भाड़ा परिचालन प्रबंधक (सीएफटीएम) विजय कुमार तथा डीविजन आपरेटिंग मैनेजर (डीओएम) सचिन मिश्रा ने बुधवार को रेलवे स्टेशन तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। स्टेशन पर माल ढुलाई की व्यवस्था देखने के बाद संस्थान में छात्रावास, मेस, क्लास रूम, तकनीकी व्यवस्था आदि सभी को बारी से देखा। अधिकारियों ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान में उपलब्ध सभी सुविधाएं प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाय। इसी क्रम में संस्थान में दोनों अधिकारियों ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन

मऊ से सड़क मार्ग से आए अधिकारियों ने सबसे पहले सिटी रेलवे स्टेशन के गोदाम पर गए। वहां माल ढुलाई ,गोदाम, सामानों के रख रखाव की व्यवस्था आदि देखा। इस दौरान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। वहां परिसर की साफ सफाई के साथ ही क्लास रूम का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारी मेस पहुंचे। वहां रसोई में खाना बनाने की गुणवत्ता की जांच की। मेस में बैठ कर खाना भी खाया। संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से भी बातचीत कर जानकारी ली। क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अधिकारियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह यादव, छात्रावास प्रबंधक डा. संजय प्रताप सिंह, टीआई वी के झा, उप प्रधानाचार्य हीरालाल समस्त अनुदेशक तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें