गाजीपुर। भाकपा के पूर्व राज्य सचिव, पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को शहर के श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र आलोक कुमार सिंह ने दी। अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में भाकपा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, संभ्रांत नागरिकों ने अंतिम विदाई दी। सूचना दिए जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इसकी लोगों ने निंदा की।
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव असांव से पार्टी के जिला कार्यालय भारद्वाज भवन लाया गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान, इम्तियाज बेग, खेमयू के प्रांतीय महामंत्री फूलचंद यादव, हरपत्तन राजभर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राधे मोहन सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, शिबगतुल्लाह अंसारी, विजय कुमार, उमाशंकर सिंह कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव, रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, माकपा के जाफर अब्बास आब्दी, विजय बहादुर सिंह, नसीरुद्दीन अंसारी, भाकपा माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, चंचल सिंह, बलिराम पटेल, रामविलास यादव, कृपा शंकर राय, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, जनार्दन राम, डा. रामबदन सिंह, सुधीर यादव, रामबदन यादव, रामायण यादव, हृदय नारायण यादव, राजेंद्र राय आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।