फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर मंत्रमुग्ध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के जमसड़ा गांव में स्थित बाबा देवनंदन दास नवयुग कान्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए तालियां बजाने को विवश कर दिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति, फिल्मी, भक्ति गीतों के साथ की कव्वाली की शानदार प्रस्तुति कर जहां लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं डांस की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण पर नाटक की प्रस्तुति कर लोगों को सोचने के लिए विवश कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के प्रतिनिधि बलिराम पटेल ने मां सरस्वती के चित्त पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रबंधक मुन्नीलाल ने अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा के प्रति लगनशील होना चाहिए ताकि अपने राष्ट्र की सेवा करने के तत्पर रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ बसपा नेता रमाशंकर राजभर ने कहा हर अभिभावकों से अपील है कि अपने बेटे-बेटियों को शिक्षा दिलाने में कोई कसर न छोड़े। हर हाल में बच्चों को शिक्षित करें। कहा कि समय-समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए, जिससे बच्चों की प्रतिभा लोगों के सामने आए। इस मौके पर रामजी कुशवाहा, प्रधान रामअवध यादव, गुड्डू राजभर, मधूसूदन पांडेय, रमेश यति, जवाहर, सरोज, रमेश कुमार, मंजू कुमारी, अनुराधा गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीरज गौतम तथा संचालन सर्वजीत कुमार ने किया। अंत में प्रबंधक मुन्नीलाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें