फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा जनता की चिकित्सा के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अत्याधुनिक जीवन रक्षक प्रणाली युक्त एंबुलेंस को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गिरीशचंद्र मौर्य ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर आमजन की चिकित्सा के लिए रवाना किया। यह एंबुलेंस गाजीपुर के जिला अस्पताल पर मौजूद रहेगी और लोगों की सुविधाओं और क्रिटिकल मरीजों को पीजीआई लखनऊ, एम्स दिल्ली, बीएचयू वाराणसी के साथ ही अन्य चिकित्सा संस्थान में ले जाने के लिए मौजूद रहेगी। अन्य संस्थानों के लिए जाने वाले मरीजों को इस एंबुलेंस में पूरी जीवन रक्षक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. मौर्य ने बताया कि इसमें हार्ट अटैक, सांस लेने में परेशानी, नवजात से जुड़े गंभीर मामले, बर्न केस, सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी, प्रसव सहित किसी भी आपातकालीन स्थिति में आधुनिक चिकित्सा उपचार की सुविधा है। एंबुलेंस में मिनी वेंटिलेटर, ऑटोमेटेड एक्सटरनल डिफेबरीलेटर, मल्टी पैरा मॉनीटर, फिटल डॉप्लर, गंभीर बीमारियों से संबंधित आपातकालीन दवाओं के अलावा दो फैन और फ्रिज भी है। एंबुलेंस में एंटी स्नेक इंजेक्शन भी मौजूद रहेगा ताकि किसी गंभीर परिस्थिति में लोगों को इससे राहत पहुंचाई जा सके। बताया कि इस एंबुलेंस में कार्य करने वाले कर्मचारियों की हैदराबाद में ट्रेनिंग हुई है। एडवांस एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की हैदराबाद में दो बार ट्रेनिंग हुई है। इस मौके पर डॉ. आरके सिन्हा, डॉ. डीपी सिन्हा, डॉ. केके वर्मा, 108 डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रवि सिंह के साथ ही प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर प्रवीण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें