देवकली। शिवकुमार नर्सिंग होम पियरी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. सुनील कुशवाहा तथा डा. शैली कुशवाहा ने सैकड़ों मरीजों की जांचकर दवा वितरित किया।
डा. सुनील कुशवाहा ने कहा कि शिविर का आयोजन एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर सैकड़ों मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया। इसी क्रम में विभिन्न रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजक डा. शिवकुमार कुशवाहा ने कहा समय समय पर नि:शुल्क कैम्प आयोजित कर इलाज किया जाता है। शिविर के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान देवनाथ कुशवाहा, कमला प्रधान, मनोज सोनकर, विजय, सतीश, दिनेश, अमरजीत, बीनू, कमला कुशवाहा, बिहारी पाल, अर्जुन यादव, नरेश यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद थे। संचालन दिनेश सरकार ने किया।