फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यातायात माह के तहत सोमवार को एआरटीओ और यातायात प्रभारी के नेतृत्व में नन्हें-मुन्ने हॉकी खिलाड़ियों ने नगर में जागरूकता रैली निकाली। शामिल बच्चे हाथों में यातायात नियमों का स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इसके साथ ही नारा लगाते हुए लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम से सुबह आठ बजे एआरटीओ राम सिंह और यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। रैली पीरनगर चौराहा पर आकर समाप्त हुई। इसमें शामिल बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस पर लिखा था कि बिना हेलमेल लगाए बाइक न चलाएं। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर चलें, वाहन को तेज रफ्तार में न चलाएं। कोहरा के दौरान हेड लाइट के साथ ही इंडीकेटर का इस्तेमाल करें। साथ ही बच्चों ने नारा के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल एआरटीओ और यातायात प्रभारी ने कई स्थानों पर बाइक सवारों और चार पहिया वाहन सवारों को रोककर सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात के नियमों के संबंध में बताते हुए इसका पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात माह के तहत जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को यातायात के नियमों प्रति जागरूक किया जा रहा है। रैली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ ही एआरटीओ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें