गाजीपुर। शहर कोतवाली के बड़ीबाग मार्ग पर सोमवार की सुबह बाइक सवार उचक्के एक महिला शिक्षिका की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में जानकारी दी।
बड़ीबाग निवासी अंजू राय कुसुम्हीं कला गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे घर से विद्यालय के लिए निकलीं। पैदल की बस पकड़ने के लिए जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर अंधऊ बाईपास मार्ग पर जैसे ही पहुंचीं, बाइक सवार दो उचक्के सोने की चेन छीनकर भाग निकले। उनके भागते ही महिला शोर मचाने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उचक्के भाग चुके थे। लोगों ने तत्काल 100 नंबर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। पीड़िता की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।